पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डी सोसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों हैंडशेक करते नजर आ रहे हैं। 14 सेकंड का यह हैंडशेक लोगों को काफी असहज लगा।
सोसा चार दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे। दोनों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इसी दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से मिले और दोनों काफी देर तक हाथ मिलाते रहे। सोसा ने दो से तीन बार मोदी की कोहनी पकड़कर हैंडशेक किया।
यूजर ने पूछा- ये क्या है भाई
ट्विटर पर एक यूजर ने दोनों के हाथ मिलाने को 'हैंडशेक ऑफ द ईयर' कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ''ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी ने पुर्तगाली राष्ट्रपति के हाथ को हैंडपंप समझ लिया है।'